चार दिवसीय दौरे पर चीन पहुंची सुषमा

Published at :31 Jan 2015 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
चार दिवसीय दौरे पर चीन पहुंची सुषमा

बीजिंग: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिवसीय चीन दौरे पर आज बीजिंग पहुंच गई. वह यहां राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगी तथा अपने चीन के समकक्ष के साथ व्यापक द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी.पिछले साल विदेश मंत्री बनने के बाद 62 वर्षीय सुषमा का यह पहला चीन दौरा है. माना जा रहा […]

विज्ञापन

बीजिंग: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चार दिवसीय चीन दौरे पर आज बीजिंग पहुंच गई. वह यहां राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगी तथा अपने चीन के समकक्ष के साथ व्यापक द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी.पिछले साल विदेश मंत्री बनने के बाद 62 वर्षीय सुषमा का यह पहला चीन दौरा है. माना जा रहा है कि सुषमा तिब्बत में कैलाश-मानसरोवर यात्र के लिए दूसरे मार्ग को खोलने को लेकर इंतजामों को अंतिम रुप देंगी. बीते साल चीन ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए दूसरा मार्ग खोलने पर सहमति जताई थी.सिक्किम के नाथु ला र्दे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दूसरा मार्ग अगले कुछ महीने में खुल सकता है. इस मार्ग से जाने में तीर्थयात्रियों को काफी आसानी होगी.

सुषमा के साथ नए विदेश सचिव एस जयशंकर और मंत्रालय के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी भी यहां पहुंचे हैं. दो दिनों पहले विदेश सचिव नियुक्त होने के बाद जयशंकर का यह पहला विदेश दौरा है. उन्होंने सुजाता सिंह का स्थान लिया है. जयशंकर साल 2013 में अमेरिका के लिए राजदूत नियुक्त होने से पहले चीन में ही भारत के राजदूत थे.

चीन दौरे पर सुषमा अपने चीन के समकक्ष वांग यी के साथ ‘दोनों देशों से संबंधित द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगी.’ दोनों पक्ष इस साल के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की संभावना भी तलाशेंगे.

सुषमा चीन और रुस के अपने समकक्षों के साथ आरआईसी शिखर बैठक में भी शामिल होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola