सरबजीत पर हमला मामले में तीन जेल अधिकारी निलंबित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM

विज्ञापन

लाहौर: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर हमले के एक सप्ताह बाद प्राधिकारियों ने घटना को लेकर जेल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया. पंजाब प्रांत के गृह सचिव ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया. इन अधिकारियों को उस कथित लापरवाही के लिए निलंबित किया गया जिसकी वजह से कोट लखपत […]

विज्ञापन

लाहौर: भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर हमले के एक सप्ताह बाद प्राधिकारियों ने घटना को लेकर जेल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया.

पंजाब प्रांत के गृह सचिव ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया. इन अधिकारियों को उस कथित लापरवाही के लिए निलंबित किया गया जिसकी वजह से कोट लखपत जेल के भीतर सरबजीत पर बर्बर हमला हुआ.

आधिकारिक सूत्रों ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि ये तीन अधिकारियों में कोट लखपत जेल के अधीक्षक मोहसिन रफीक, अतिरिक्त अधीक्षक इश्तिहाक गिल और उपाधीक्षक गुलाम सरवर सुमरा शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola