बराक और मिशेल ओबामा पर बन रही है फिल्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 4:49 PM
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा की प्रेम कहानी पर फिल्म बनायी जा रही है.फिल्म ‘साउथसाइड विद यू’ दंपति की प्रेम कहानी पर आधारित होगी. फिल्म में विशेष रुप से 1989 की गर्मी के मौसम की दोपहर का वाकया होगा जब ओबामा ने शिकागो साउथ साइड में डेट पर मिशेल […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रथम महिला मिशेल ओबामा की प्रेम कहानी पर फिल्म बनायी जा रही है.फिल्म ‘साउथसाइड विद यू’ दंपति की प्रेम कहानी पर आधारित होगी. फिल्म में विशेष रुप से 1989 की गर्मी के मौसम की दोपहर का वाकया होगा जब ओबामा ने शिकागो साउथ साइड में डेट पर मिशेल का दिल जीत लिया था.
होमग्रोन पिक्चर्स की इस फिल्म में ‘गेट ऑन अप’ की अभिनेत्री टीका सम्पटर युवा मिशेल की भूमिका निभा रही हैं जबकि युवा ओबामा की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता की तलाश की जा रही है.
ओबामा और मिशेल तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद तीन अक्तूबर, 1992 को शादी के बंधन में बंध गए थे.रिचर्ड टैन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, उन्होंने फिल्म की पटकथा भी लिखी है.फिल्म की शूटिंग जुलाई में शिकागो में शुरु हो जाएगी.
ट्रेसी बिंग और स्टेफनी एलेन फिल्म के निर्माता हैं. बिंग ने कहा, ‘‘हम दोनों इस सदाबहार फिल्म का निर्माण कर उत्साहित हैं जो हमारे समय के सबसे प्रसिद्ध प्रेम कहानियों में से एक पर प्रकाश डालेगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










