लखीसराय में गुरुवार को सदर अस्पताल में कौन डॉक्टर रहेंगे ड्यूटी पर? जारी हुआ पूरा OPD और इमरजेंसी रोस्टर

Updated:
विज्ञापन

OPD

Lakhisarai Sadar Hospital OPD लखीसराय में गुरुवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, इसका पूरा रोस्टर अस्पताल प्रशासन ने जारी कर दिया है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और एसएनसीयू तक मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन

Lakhisarai Sadar Hospital OPD: लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट. सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को बेहतर इलाज और कम परेशानी मिले, इसके लिए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार सुबह की ओपीडी से लेकर इवनिंग ओपीडी और 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा तक सभी व्यवस्थाएं तय कर दी गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा

गुरुवार को सदर अस्पताल में मॉर्निंग ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित होगी. जनरल ओपीडी में डॉ संगीता राय और डॉ सुधांशु कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.

इवनिंग ओपीडी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. इस दौरान जनरल ओपीडी में डॉ संजय कुमार मरीजों को देखेंगे, जबकि आयुष विभाग में डॉ बृजेंद्र कुमार सेवाएं देंगे.

गायनी विभाग में महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गायनी ओपीडी में भी चिकित्सक की तैनाती की गयी है. गुरुवार को गायनी विभाग में डॉ हरिप्रिया मरीजों को परामर्श और इलाज उपलब्ध करायेंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है.

आईपीडी में तीन शिफ्ट में डॉक्टर तैनात

आईपीडी सेवा को सुचारु रखने के लिए चिकित्सकों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगायी गयी है. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पंकज कुमार मौजूद रहेंगे. इसके बाद दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ अवधेश कुमार ड्यूटी संभालेंगे. वहीं रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ राज अभय मरीजों की देखरेख करेंगे.

24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा लगातार 24 घंटे संचालित होगी. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विकास कुमार झा, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हिमांशु राज और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार इमरजेंसी मरीजों का इलाज करेंगे.

बच्चों के इलाज के लिए भी विशेष इंतजाम

पीडिया ओपीडी में गुरुवार को डॉ हिमांशु राज उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ पवन कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ सत्यम कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन