दलाईलामा पर अपना रुख नहीं बदलेगा चीन

बीजिंग : चीन ने तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाईलामा पर अपना रख बदलने से इनकार किया है. ऐसी खबर आयी थी कि चीन ने दलाईलामा को सार्वजनिक रुप से निंदा करने और उनकी तस्वीर की पूजा प्रतिबंधित करने की अपनी नीतियों में ढील दी है. चीन के स्टेट ब्यूरो आफ रिलीजियस अफेयर्स ने भेजे […]
बीजिंग : चीन ने तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाईलामा पर अपना रख बदलने से इनकार किया है. ऐसी खबर आयी थी कि चीन ने दलाईलामा को सार्वजनिक रुप से निंदा करने और उनकी तस्वीर की पूजा प्रतिबंधित करने की अपनी नीतियों में ढील दी है.
चीन के स्टेट ब्यूरो आफ रिलीजियस अफेयर्स ने भेजे एक फैक्स में कहा, दलाईलामा के प्रति हमारी नीति स्पष्ट और पहले जैसी ही है और उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है.
तिब्बत केंद्रित अधिकार समूहों और अमेरिका के रेडियो फ्री एशिया ने कहा कि चीन तिब्बत के प्रति अपनी उन नीतियों पर पुनर्विचार के संकेत दे रहा है जिन्हें वर्ष 2009 के बाद से तिब्बतियों द्वारा 110 से अधिक आत्मदाहों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है.
रेडियो फ्री एशिया ने कहा कि कुछ तिब्बती क्षेत्रों में अधिकारी स्थानीय लोगों को दलाईलामा को खुलेआम धार्मिक नेता के रुप में पूजने की इजाजत तो दे रहे हैं लेकिन एक राजनीतिक व्यक्तित्व के तौर पर नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










