मंडेला से मिलने नहीं जायेंगे ओबामा: अमेरिकी अधिकारी

Updated at :16 Jul 2013 1:54 PM
विज्ञापन
मंडेला से मिलने नहीं जायेंगे ओबामा: अमेरिकी अधिकारी

प्रिटोरिया : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने राजनीतिक आदर्श नेल्सन मंडेला से मिलने अस्पताल नहीं जायेंगे. एक अमेरिकी अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. इस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति जैकब जुमा से बातचीत करने के लिए प्रिटोरिया पहुंचे ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल हालांकि इस मुश्किल दौर में मंडेला के परिवार के साथ समय […]

विज्ञापन

प्रिटोरिया : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने राजनीतिक आदर्श नेल्सन मंडेला से मिलने अस्पताल नहीं जायेंगे. एक अमेरिकी अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.

इस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति जैकब जुमा से बातचीत करने के लिए प्रिटोरिया पहुंचे ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल हालांकि इस मुश्किल दौर में मंडेला के परिवार के साथ समय बितायेंगे.

एक अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति और प्रथम महिला, मंडेला के परिजनों से निजी रुप से मिलकर इस मुश्किल समय में अपने विचार और प्रार्थनाएं साझा करेंगे. उन्होंने कहा, नेल्सन मंडेला की शांति और सहजता को बनाये रखने तथा परिवार की इच्छाओं के कारण वे अस्पताल नहीं जायेंगे.

ओबामा ने कल संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें मंडेला के साथ फोटो खिंचाने के मौके की जरुरत नहीं है. ओबामा ने वर्ष 2005 में वाशिंगटन में एक बार मंडेला से मुलाकात थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola