नवाज शरीफ चार जुलाई से चीन की यात्रा पर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अगले सप्ताह चीन जाएंगे. विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि चार से आठ जुलाई तक की पहली आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री शरीफ के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा.पिछले महीने इस्लामाबाद के दौरे पर गए चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अगले सप्ताह चीन जाएंगे.
विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि चार से आठ जुलाई तक की पहली आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री शरीफ के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा.पिछले महीने इस्लामाबाद के दौरे पर गए चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने शरीफ को देश आने का निमंत्रण दिया था.
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल मई में प्रधानमंत्री ली क्विंग के दौरे के तुरंत बाद शरीफ की यात्रा दोनों देशों के बीच निकटता को दर्शाती है. उच्चस्तरीय यात्रा एं मजबूत पाक . चीन रिश्तों को दर्शाती हें.
यात्रा और इस्लामाबाद में ली के साथ शरीफ की चर्चा को आगे बढाने की तैयारी के लिए योजना एवं विकास मंत्री अहसन इकबाल के नेतृत्व में एक कार्य बल 24 से 26 जून तक चीन के दौरे पर गया था. कई प्रस्तावों और पहलों पर विचार विमर्श हुआ था जिसे प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान अंतिम रुप दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










