स्वच्छता अभियान का असर विदेशों में भी, भारतीय दूतावास स्वच्छ दूतावास घोषित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2014 3:56 PM (IST)
विज्ञापन

न्यूयॉर्क:स्वच्छता अभियान भारत में कितना सफल हो पाया इसका आकलन करना अभी भले ही मुश्किल और जल्दबाजी होगी. लेकिन स्वच्छ भारत अभियान को जारी रखते हुए भारतीय दूतावास वाहवाही बटोरने में कामयाब हो रहा है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया परिणाम स्वरूप स्वच्छ दूतावास मॉडल के रूप में […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्क:स्वच्छता अभियान भारत में कितना सफल हो पाया इसका आकलन करना अभी भले ही मुश्किल और जल्दबाजी होगी. लेकिन स्वच्छ भारत अभियान को जारी रखते हुए भारतीय दूतावास वाहवाही बटोरने में कामयाब हो रहा है. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया परिणाम स्वरूप स्वच्छ दूतावास मॉडल के रूप में इसकी सराहना होने लगी. अन्य भारतीय दूतावासों के लिए इस बात का एक उदाहरण है कि इस तरह के प्रयास किए जाए और अपनी अलग पहचान बनायी जाए.
महावाणिज्य दूत ध्यानेश्वर मुले की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया ताकि समुदाय की बेहतर सेवा की जा सके और वीजा एवं पासपोर्ट रिकॉर्ड को उपयुक्त तरीके से रखा जा सके. मुले ने बताया कि स्वच्छता अभियान ‘‘संपूर्ण स्वच्छता’’ के लिए है.
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हमें हर स्थिति में स्वच्छ रहना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण का कर्मचारियों के उत्साह पर मनोवैज्ञानिक असर होता है. मुले ने कहा, ‘‘जब आप परिसर को स्वच्छ रखते हैं तो लोगों की सेवा अच्छे तरीके से की जा सकती है.’’ इस पहल की प्रशंसा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी की है जिन्होंने महावाणिज्य दूत को सूचित किया कि व्यापक स्वच्छता अभियान ‘‘की प्रशंसा की जाती है और यह अच्छा उदाहरण है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










