ePaper

हमने नहीं ठुकरायी भारतीय बुलेटप्रूफ कारः पाक विदेश मंत्रालय

Updated at : 20 Nov 2014 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
हमने नहीं ठुकरायी भारतीय बुलेटप्रूफ कारः पाक विदेश मंत्रालय

इस्लामाबाद: भारत दक्षेस शिखर बैठक के लिए छह अत्याधुनिक कारें मुहैया करा रहा है जिनका इस्तेमाल इस बैठक में शामिल होने वाले विश्व नेता करेंगे.शुरुआती खबरों के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था लेकिनपाकिस्तान ने अब उन खबरों को गलत बताया जिसमें […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: भारत दक्षेस शिखर बैठक के लिए छह अत्याधुनिक कारें मुहैया करा रहा है जिनका इस्तेमाल इस बैठक में शामिल होने वाले विश्व नेता करेंगे.शुरुआती खबरों के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की बुलेटप्रूफ कार का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था लेकिनपाकिस्तान ने अब उन खबरों को गलत बताया जिसमें कहा जा रहा था कि पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत द्वारा मुहैया करायी जा रही बुलेटप्रूफ कार को ठुकरा दिया.

इस पूरे मामले पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने की प्रवक्ता तसनीम असलम ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है तो फिर प्रस्ताव को खारिज करने का सवाल नहीं उठता.’’उन्होंने कहा कि शरीफ अगले सप्ताह दक्षेस शिखर बैठक में शामिल होंगे.

इससे पहले एक नेपाली अधिकारी के हवाले से खबरों में कहा गया था कि शरीफ काठमांडो में अपनी कार लाएंगे तथा उन्होंने भारतीय बुलेटप्रूफ कार के इस्तेमाल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. नवाज अपनी कार पाकिस्तान से लेकर आयेंगे और उसी का इस्तेमाल बैठक के दौरान करेंगे. यह शिखर बैठक 26 और 27 नवंबर को काठमांडो में होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola