स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को 30 से ज्यादा देशों के मिलिट्री प्लानर्स तैयार, लंदन में होगी मीटिंग, ब्रिटेन-फ्रांस करेंगे लीड

Published by :Govind Jee
Published at :22 Apr 2026 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Strait Of Hormuz reopening more than 30 countries military plan

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज.

Strait Of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को फिर से खोलने के लिए दुनिया के 30 से ज्यादा देशों ने हाथ मिला लिया है. ब्रिटेन की सरकार के मुताबिक, बुधवार (23 अप्रैल) से लंदन में दो दिनों की बड़ी मीटिंग शुरू हो रही है.

विज्ञापन

Strait Of Hormuz: इस बैठक में 30 से ज्यादा देशों के मिलिट्री प्लानर्स शामिल होकर इसे फिर से चालू करने का पूरा प्लान तैयार करेंगे. पिछले हफ्ते यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के लगभग 50 देशों के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसके बाद ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व में इस अंतरराष्ट्रीय मिशन को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.

सुरक्षा के लिए ब्लूप्रिंट होगा तैयार

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि लंदन में होने वाली इस मीटिंग का मकसद पिछले हफ्ते हुई बातचीत को आगे बढ़ाना है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा है कि आज और कल का मुख्य काम डिप्लोमैटिक सहमति को एक ठोस मिलिट्री प्लान में बदलना है. 

इससे समुद्र में जहाजों के आने-जाने की आजादी (Freedom of Navigation) सुरक्षित होगी और लंबे समय तक युद्धविराम (सीजफायर) को सपोर्ट मिलेगा. इस मीटिंग में सेना की क्षमता, कमांड सिस्टम और सैनिकों की तैनाती कैसे होगी, इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

ट्रंप ने बढ़ाया युद्धविराम का समय

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अपील पर यह फैसला लिया है. 

ट्रंप का मानना है कि ईरान की सरकार अभी अंदरूनी तौर पर काफी बिखरी हुई है, इसलिए उन्हें बातचीत के लिए एक सॉलिड प्रपोजल तैयार करने का मौका दिया जाना चाहिए. हालांकि, ट्रंप ने साफ किया है कि अमेरिकी सेना की घेराबंदी जारी रहेगी और वे किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान ने ट्रंप को चेताया: हारने वाला शर्तें तय नहीं कर सकता, सीजफायर की पेशकश ठुकराई

ईरान का पलटवार  

ईरान ने ट्रंप के इस कदम को महज एक चाल बताया है. ईरान की संसद के अध्यक्ष के सलाहकार मेहदी मोहम्मदी का कहना है कि ट्रंप की ओर से बढ़ाया गया युद्धविराम उनके लिए कोई मायने नहीं रखता. मोहम्मदी ने कहा कि घेराबंदी जारी रखना बमबारी जैसा ही है और इसका जवाब मिलिट्री एक्शन से दिया जाना चाहिए. 

वहीं, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा फिलहाल टल गई है. उन्हें वहां ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत करनी थी, लेकिन ईरान की ओर से अमेरिकी प्रस्तावों पर कोई जवाब नहीं आने के कारण यह फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें: US–ईरान तनाव: ट्रंप ने बढ़ाया सीजफायर, नाकेबंदी जारी, ईरान के प्रस्ताव पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola