नवाज शरीफ ने यूएन महासभा में उठाया कश्मीर मुद्दा, जनमत संग्रह की मांग

न्यूयॉर्कः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है. अपने शुरूआती भाषण में ही नवाज ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग की. उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा सुलझाना पाकिस्तान की प्राथमिकता है. उन्होंने सचिव स्तर की वार्ता को […]
न्यूयॉर्कः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है. अपने शुरूआती भाषण में ही नवाज ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग की. उन्होंने कहा कि कश्मीर का मुद्दा सुलझाना पाकिस्तान की प्राथमिकता है. उन्होंने सचिव स्तर की वार्ता को रद्द करने के लिए भारत को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा, बातचीत बंद करके भारत ने एक मौका गंवा दिया.पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश से हमेशा अच्छे रिश्ते चाहता है और हमेशा से पाकिस्तान ने बातचीत के लिए पहल की है. पाकिस्तान ने पहले ही इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाने के संकेत दिये थे. पाकिस्तानी मीडिया में भी इसे लेकर चर्चा जोरों पर थी.
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे को यूएन सेक्रेटरी जनरल बन की-मून के सामने भी उठाया. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की तरफ से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी. इसमें बताया कि नवाज शरीफ ने यूएन सेक्रेटरी जनरल से 25 सितंबर को मुलाकात की इस मुलाकात में उन्होंने कश्मीर के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एजेंडा में लंबे समय से कश्मीर मुद्दा संघर्ष कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










