पाकिस्तानी मानते हैं भारत को सबसे बड़ा खतरा:सर्वे

वाशिंगटन: अमेरिका के एक सर्वेक्षण के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से ज्यादा लोकप्रिय हैं. सर्वे के अनुसार पाकिस्तान के लोग भारत को सबसे खतरनाक देश मानते हैं. सर्वे में जब पाकिस्तानियों से यह पूछा गया कि उनके देश को सबसे बड़ा खतरा किससे है तो ज्यादातर ने […]
वाशिंगटन: अमेरिका के एक सर्वेक्षण के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान से ज्यादा लोकप्रिय हैं. सर्वे के अनुसार पाकिस्तान के लोग भारत को सबसे खतरनाक देश मानते हैं. सर्वे में जब पाकिस्तानियों से यह पूछा गया कि उनके देश को सबसे बड़ा खतरा किससे है तो ज्यादातर ने भारत का नाम लिया.
प्यू रिसर्च ने कहा कि 64 प्रतिशत पाकिस्तानी शरीफ के पक्ष में मत प्रकट करते हैं. पिछले साल उनकी चुनावी जीत से पहले कराए गए सर्वेक्षण में 66 प्रतिशत पाकिस्तानियों ने उनके पक्ष में मत प्रकट किया था. तब से लेकर अब तक शरीफ की लोकप्रियता पर कोई ज्यादा असर नहीं पडा है. इसके अनुसार करीब एक तिहाई (32 प्रतिशत) लोगों ने उनके पक्ष में मत प्रकट नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




