ईरान की अमेरिका को खुली धमकी- समुद्री सुरक्षा को खतरा हुआ तो निशाने पर होंगे खाड़ी पोर्ट

Updated:
विज्ञापन
Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट, फोटो एक्स

US Iran Conflict Over Hormuz: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने का ऐलान किया है, तो जवाब में ईरान ने भी डोनाल्ड ट्रंप को खुली चुनौती दे डाली है.

विज्ञापन

US Iran Conflict Over Hormuz: ईरान ने कहा- अगर उसकी समुद्री सुरक्षा को खतरा हुआ तो कोई भी खाड़ी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा. ईरान के सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने कहा- फारस की खाड़ी और ओमान सागर में स्थित बंदरगाहों की सुरक्षा या तो सबके लिए है या किसी के लिए नहीं. यदि फारस की खाड़ी और ओमान सागर के जलक्षेत्र में स्थित ईरान के बंदरगाहों की सुरक्षा को खतरा होता है, तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा.

दुश्मन देश के जहाजों को होर्मुज पार नहीं करने देंगे: ईरान

ईरान ने साफ कर दिया है कि दुश्मन देशों के जहाजों को होर्मुज पार करने नहीं दिया जाएगा. जबकि अन्य जहाजों को ईरानी अधिकारियों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आने-जाने की अनुमति दी जाएगी. ईरान ने बंदरगाहों पर नाकाबंदी करने की अमेरिकी योजना को समुद्री डकैती बताया है.

अमेरिका ने आज ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की

अमेरिका ने घोषणा की है कि वह सोमवार को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू करेगा. यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह नाकेबंदी सभी देशों के जहाजों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी जो ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से बाहर जा रहे हैं. गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को दी ‘मैथमेटिकल’ चेतावनी: जानें क्या है होर्मुज नाकाबंदी का वो फॉर्मूला जिससे दुनिया में मचेगा कोहराम

ट्रंप का ऐलान: होर्मुज की होगी घेराबंदी, CENTCOM बोला- सिर्फ ईरानी बंदरगाहों पर पाबंदी, भारत के लिए क्या मायने?

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola