ब्रिटिश सांसद ने कहा, भारत दुनिया के सबसे गतिशील देशों में से एक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2014 3:41 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद प्रीति पटेल ने भारत को दुनिया का सबसे उल्लेखनीय और गतिशील में से एक बताया. सांसद ने कहा कि नई दुनिया को आकार देने में भारतीय अपने देश की महत्वपूर्ण भूमिका पर गर्व कर सकते हैं.पटेल ने कहा, ‘‘15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरु ने जब अपना ऐतिहासिक […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद प्रीति पटेल ने भारत को दुनिया का सबसे उल्लेखनीय और गतिशील में से एक बताया. सांसद ने कहा कि नई दुनिया को आकार देने में भारतीय अपने देश की महत्वपूर्ण भूमिका पर गर्व कर सकते हैं.पटेल ने कहा, ‘‘15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरु ने जब अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था तब से भारत ने दुनिया के उल्लेखनीय और गतिशील देशों से एक के रुप में अपना स्थान सुरक्षित किया है.
अपने लोगों के साहस और वैश्विक दृष्टिकोण के माध्यम से भारत आज की नई दुनिया को एक आकार दे रहा है जिसपर हम गर्व कर सकते हैं.’’ 15 अगस्त को 67 वें स्वतंत्र दिवस की ब्रिटेन और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को बधाई देते हुए पटेल ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के स्वतंत्र दिवस समारोहों में भारत की संस्कृति, विरासत एवं आंकाक्षाओं का जश्न मनाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




