बढ़ रही है आईएसआईएस की ताकत, अमेरिकी हमले के बाद कई संगठन जुड़े

Published at :11 Aug 2014 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ रही है आईएसआईएस की ताकत, अमेरिकी हमले के बाद कई संगठन जुड़े

इराकः आईएसआईएस और अलकायदा अब एक होने की कगार पर है. अलकायदा ने आईएसआईएस का लड़ाई में साथ देने का फैसला किया है. इतना ही नहीं कई छोटे – छोटे गुट भी अब आईएसआईएस में शामिल हो रहे हैं.पिछले महीने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-खिलाफत साउथ एशिया का पहला जेहादी संगठन बना जिसने अलकायदा से […]

विज्ञापन

इराकः आईएसआईएस और अलकायदा अब एक होने की कगार पर है. अलकायदा ने आईएसआईएस का लड़ाई में साथ देने का फैसला किया है. इतना ही नहीं कई छोटे – छोटे गुट भी अब आईएसआईएस में शामिल हो रहे हैं.पिछले महीने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-खिलाफत साउथ एशिया का पहला जेहादी संगठन बना जिसने अलकायदा से अपना नाता तोड़ा और इस्लामिक स्टेट के साथ जुड़ गया. जिससे इस्लामिक स्टेट और खतरनाक और ताकतवार होता जा रहा है.

अलकायदा के आईएसआईएस के नजदीक आने का सबसे बड़ा कारण अमेरिका है. अमेरिक जब से इराकी सरकार और आईएसआईएस के बीच में पड़ी में है इससे आतंकी संगठन को एकजुट होने का मौका मिल गया है. अलकायदा का नंबर वन दुश्मन अमेरिका है और कब से अपने आका की मौत का बदला लेने के लिए उतावली है. अमेरिका चुन- चुन कर आईएसआईएस के ठिकाने पर हमला कर रहा है.

इस्लामिक स्टेट ने इराक और सीरिया के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है. हाल के दिनों में अमेरिका उसे अपने हवाई हमलों का निशाना बना रहा है. अमेरिकी अधिकारी ने आईएसआईएस की जीत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर उनकी जीत कायम रही तो यह एक गंभीर समस्या बन जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola