भारत में ही चाय विक्रेता का बेटा बन सकता है पीएम:चक हेगल

नयी दिल्ली: भारत और अमेरिका की तुलना करते हुए अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हेगल ने शनिवार को कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देशों के अलावा केवल कुछ ही देश हैं जहां किसी चाय विक्रेता का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है या केन्या का कोई बच्चा राष्ट्रपति पद संभाल सकता है. उन्होंने कहा, ‘भारत और अमेरिका […]
नयी दिल्ली: भारत और अमेरिका की तुलना करते हुए अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हेगल ने शनिवार को कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देशों के अलावा केवल कुछ ही देश हैं जहां किसी चाय विक्रेता का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है या केन्या का कोई बच्चा राष्ट्रपति पद संभाल सकता है.
उन्होंने कहा, ‘भारत और अमेरिका के अलावा कुछ ही जगह हैं जहां छोटे शहर का कोई चाय विक्रेता का बेटा प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) बन सकता है या किसी केन्याई पिता का लडका राष्ट्रपति (बराक ओबामा) पद तक पहुंच सकता है.’ अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के रजत जयंती समारोह में यहां बोल रहे थे.
राजनीति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुडने से पहले मोदी रेलगाडियों में चाय बेचते थे और गुजरात के एक शहर में अपने पिता की चाय की छोटी दुकान चलाने में मदद करते थे. ओबामा के पिता केन्याई मूल के थे और उनकी मां अमेरिकी नागरिक थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




