मिस्र में शुरु होगा भारतीय समारोह

Published at :31 Jul 2014 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में शुरु होगा भारतीय समारोह

काहिरा: मिस्र के उत्तरी तट पर एक माह तक चलने वाले भारतीय कार्निवाल की शुरुआत कल होगी.भूमध्यसागर के किनारे मिस्र के उत्तरी तट स्थित गोल्फ पोटरे मरीना में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में बॉलीवुड डांस प्रस्तुतियों के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे. मिस्र में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने […]

विज्ञापन

काहिरा: मिस्र के उत्तरी तट पर एक माह तक चलने वाले भारतीय कार्निवाल की शुरुआत कल होगी.भूमध्यसागर के किनारे मिस्र के उत्तरी तट स्थित गोल्फ पोटरे मरीना में आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में बॉलीवुड डांस प्रस्तुतियों के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे.

मिस्र में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने कहा, ‘‘इस तरह के समारोह महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे मिस्र और भारत एक-दूसरे के करीब आते हैं.’’ सूरी भी इस समारोह में शिरकत करेंगे.

समारोह के आयोजकों ने कहा कि इस कार्निवाल में आने वाले मेहमानों को भारत की एक असल झलक देखने को मिलेगी. हर सप्ताहांत पर खास धूम के साथ बॉलीवुड डांस के शो भी होंगे.इस समारोह का आयोजन रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में लगी एक निजी कंपनी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola