आठ को निर्मल महतो दिवस मनाने का निर्णय

रांची. झारखंड मुक्ति मोरचा महानगर समिति की बैठक कोकर स्थित तपवन कॉलोनी में रांची महानगर समिति के अध्यक्ष लालजी रमन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आठ अगस्त को शहीद स्व निर्मल महतो दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. आठ अगस्त को झामुमो महानगर के सभी पदाधिकारी एवं वार्ड के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ता दिन […]
रांची. झारखंड मुक्ति मोरचा महानगर समिति की बैठक कोकर स्थित तपवन कॉलोनी में रांची महानगर समिति के अध्यक्ष लालजी रमन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आठ अगस्त को शहीद स्व निर्मल महतो दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. आठ अगस्त को झामुमो महानगर के सभी पदाधिकारी एवं वार्ड के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ता दिन के 10 बजे पहुंच कर शहीद स्व निर्मल महतो चौक पर माल्यार्पण करेंगे. इस अवसर पर लालजी राम, राजीव नंदी, संजय ठाकुर, टिंकू झा, गोगा साव, साहेब खान, विवेक भारती, गोपाल पांडेय, राजेश कुमार, राहुल सिंह, राहुल वर्मा, निर्भय कुमार, सफदर शाह, बंटी सिन्हा, पुष्पा वरदेवा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










