1....एनएच 75 ुनिर्माण कार्य को लेकर भानु की पदयात्रा शुरू, कहा

Published at :28 Jul 2014 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
1....एनएच 75 ुनिर्माण कार्य को लेकर भानु की पदयात्रा शुरू, कहा

गुमराह कर रहे हैं विधायकनगरऊंटारी (गढ़वा). एन एच 75 का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर नव जवान संघर्ष मोरचा का जन आंदोलन क्रांति का रूप ले लिया है. नव जवान सड़क पर उतर चुके हैं. उक्त बातें नव जवान संघर्ष मोरचा के सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने बस स्टैंड […]

विज्ञापन

गुमराह कर रहे हैं विधायकनगरऊंटारी (गढ़वा). एन एच 75 का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर नव जवान संघर्ष मोरचा का जन आंदोलन क्रांति का रूप ले लिया है. नव जवान सड़क पर उतर चुके हैं. उक्त बातें नव जवान संघर्ष मोरचा के सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने बस स्टैंड के निकट महिला मोरचा द्वारा लगाये गये टी स्टॉल पर चाय पीने के क्रम में प्रेस को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि एनएच 75 को लेकर आयोजित पद यात्रा में उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है. जिस गांव से होकर पदयात्रा गुजर रहा है, वहां के लोग आकर उनका समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनएच 75 पर बने गड्ढों में गिर कर दर्जनों लोगों की मौतें हो चुकी है. इस क्षेत्र की पांच लाख जनता सड़क के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है. सड़क पर बने गड्ढे मौत के कुएं बन गये हैं. सड़क निर्माण के लिए मोरचा कार्यकर्ताओं को जेल भी जाना पड़ेगा, तो मोरचा तैयार है. श्री शाही ने कहा कि बाइपास के नाम पर विधायक जनता को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके जीते जी नगरऊंटारी का एक भी घर नहीं टूटेगा और यदि टूटेगा तो सबसे पहले नगर का गढ़ टूटेगा. उन्होंने कहा कि एनएच 75 का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो नव जवान संघर्ष मोरचा उग्र आंदोलन के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola