चीन:मातमो का कहर,13 की मौत

बीजिंग : चीन में मातमो तूफान ने आठ प्रांतों में अपना कहर ढाया है और कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इसी के साथ मातमो और रैमेसन तूफानों से मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है. एक बयान के मुताबिक इस […]
बीजिंग : चीन में मातमो तूफान ने आठ प्रांतों में अपना कहर ढाया है और कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इसी के साथ मातमो और रैमेसन तूफानों से मरने वालों की संख्या 77 पहुंच गई है.
एक बयान के मुताबिक इस तूफान से चीन के आठ से ज्यादा प्रांत लिओनिंग, चिआंग्सु, ङोचियांग, अन्हुई, फुचिआन, चियांग्शी , शानदांग और गुआंगदोंग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. करीब 2,89,000 लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है और 37,000 लोगों को जीने के लिए जरुरी बुनियादी वस्तुओं की तुरंत जरुरत है. इसमें कहा गया है कि मातमो दसवां तूफान हैं जिसने इस साल चीन को प्रभावित किया है. इस तूफान ने घरों और फसलों को तबाह कर दिया है, जिससे अर्थव्यस्था को 54.7 करोड अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है.
मातमो से बुधवार को दक्षिणपूर्व चीन के फुचिआन प्रांत में जमीन खिसक गई और प्रभावित इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं तथा तेज बारिश होने लगी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अकेले रैमेसन तूफान से मरने वालों की संख्या 62 हो गई है. पूर्वी चीन के चिआंग्क्सी प्रांत में नौ लोगों के मरने की खबर हैं जबकि दक्षिण चीन के गुआंगदांग प्रांत में चार लोगों के मरने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










