अलजीरिया विमान दुर्घटना, 116 लोगों की मौत

बमाको:फ्रांस ने आज बताया कि माली के उपर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर अलजेरी विमान पर सवार 116 लोगों की मोत हो गयी है. और शायद खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ. फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद ने टेलीविजन पर कहा, दुख की बात है कि इसमें कोई भी जिंदा नहीं बचा। अलजीरियाई विमान एएच017 कल […]
बमाको:फ्रांस ने आज बताया कि माली के उपर दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर अलजेरी विमान पर सवार 116 लोगों की मोत हो गयी है. और शायद खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ. फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद ने टेलीविजन पर कहा, दुख की बात है कि इसमें कोई भी जिंदा नहीं बचा।
अलजीरियाई विमान एएच017 कल बुरकिना फासो के ओउआदोउगोउ से उडान भरने के थोडी देर बाद गिर गया। आलोंद ने यह घोषणा उसके एक दिन बाद की. मैकडॉनेल डगलस 83 विमान का मलबा बुरकिना फासो सीमा से 50 किलोमीटर उत्तर माली के गोसी क्षेत्र में मिला। विमान का संचालन एयर अलजेरी के लिए स्पेनी कंपनी स्विफ्टेयर कर रही थी.
विमान पर फ्रांस के 51 नागरिक सवार थे। फ्रांसीसी नागरिकों के अतिरिक्त इस विमान पर सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में बुरकिना फासो, लेबनान, अलजीरिया, स्पेन, कनाडा, जर्मनी और लक्जमबर्ग के नागरिक भी शामिल थे.
अभी यह साफ नहीं है कि विमान पर ठीक ठीक कितने लोग सवार थे. स्विफ्टेयर यह संख्या 116 बताती है जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि विमान पर कुल 118 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










