पाकिस्‍तान: चोरी का आरोप लगाकर जमादार ने काटे नाबालिग के दोनों हाथ

Updated at : 25 Jul 2014 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान: चोरी का आरोप लगाकर जमादार ने काटे नाबालिग के दोनों हाथ

लाहौर: क्या आप बता सकते हैं कि बकरी चोरी करने की सजा क्या हो सकती है. आप इसके लिए जो सजा सोच रहे हैं उसके लिए आपको एक बात और ध्यान में रखनी है कि यह आरोप एक दस साल के बच्चे पर लगा है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जमींदार ने यह आरोप […]

विज्ञापन

लाहौर: क्या आप बता सकते हैं कि बकरी चोरी करने की सजा क्या हो सकती है. आप इसके लिए जो सजा सोच रहे हैं उसके लिए आपको एक बात और ध्यान में रखनी है कि यह आरोप एक दस साल के बच्चे पर लगा है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जमींदार ने यह आरोप लगाते हुए 10 साल के एक नन्हे बच्चे की कथित रुप से दोनों बाहें काट दी कि वह उसकी बकरी चुरा रहा था. घटना के बाद पुलिस ने जमींदार को गिरफ्तार कर लिया है.

पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर गुजरात जिले के चक भोलू गांव के नासिर इकबाल ने पुलिस को बताया कि पानी को ले कर मुस्तफा गौस से उसका विवाद चल रहा था.21 जुलाई को मुस्तफा ने उसके बेटे तबस्सुम को अगवा कर लिया और उसकी दोनों बांहें काट दी. आरोपी ने गंभीर हालत में बच्चे को सडक पर छोड दिया. एक राहगीर ने नन्हें तबस्सुम को अजीज भट्टी शहीद अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पंजाब केमुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना का संज्ञान लिया. शरीफ आज अस्पताल गए और बच्चे के हाल-चाल की जानकारी ली. इस बीच, मुस्तफा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने कहा कि बच्चे ने उसकी बकरी चुराई थी, इसलिए उसने उसकी बांहें काट डाली. मुस्तफा के खिलाफ पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 324 और 334 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola