तेहरान टाइम्स का ट्रंप को वॉर्निंग: ईरान आए तो ताबूत में वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

Updated:
विज्ञापन

तेहरान टाइम्स का कवर पेज, फोटो एक्स

Iran America War: पिछले एक महीने से ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जंग जारी है. एक ओर डोनाल्ड ट्रंप जीत का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ईरान लगातार ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए हमला जारी रखा है. इस बीच ईरान के अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने ट्रंप को चेतावनी दी है. कहा- अगर सैनिकों की तैनाती होती है, तो अमेरिका के लिए ईरान कब्रगाह साबित होगा.

विज्ञापन

Iran America War: अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की खबर के बीच तेहरान टाइम्स ने विशेष अंक छापा है. अखबार के पहले पन्ने पर अमेरिकी सैनिक नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ तेहरान टाइम्स ने कैप्शन में लिखा- नरक में आपका स्वागत है. फोटो के साथ तेहरान टाइम्स ने लिखा- जो अमेरिकी सैनिक ईरानी धरती पर कदम रखेंगे. उन्हें ताबूत में ही वापस लौटना होगा.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट पर 10 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की तैयारी में ट्रंप

ईरान के खिलाफ जंग में अब डोनाल्ड ट्रंप 10 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध जीत रहा है. दूसरी ओर ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समयसीमा दो बार बढ़ा चुके हैं.

ईरानी हमले में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल

सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर पिछले सप्ताह ईरानी हमलों में 24 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं. ईरान ने शुक्रवार को सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान हवाई अड्डे पर छह बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे, जिसमें कम से कम 15 सैनिक घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में बताया था कि कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं. सऊदी अरब की राजधानी रियाद से लगभग 96 किलोमीटर दूर स्थित यह अड्डा रॉयल सऊदी वायुसेना द्वारा संचालित है, लेकिन इसका उपयोग अमेरिकी सैनिक भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: मोदी -ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क शामिल नहीं थे, न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola