रूस यूक्रेन में कर रहा गोलाबारी-अमेरिका

वाशिंगटन:मलेशियाई विमान दुर्घटना के बाद अमेरिका और रूस में ठन गयी है. इधर अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह यूक्रेन की सीमा में सैनिक मोर्चों को निशाना बना कर गोलाबारी कर रहा है. इसके अलावा चरमपंथियों के लिये सैन्य सामानों की आपूर्ती बढ़ाने की योजना बना रह है अमेरिकी विदेश विभाग की […]
वाशिंगटन:मलेशियाई विमान दुर्घटना के बाद अमेरिका और रूस में ठन गयी है. इधर अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह यूक्रेन की सीमा में सैनिक मोर्चों को निशाना बना कर गोलाबारी कर रहा है. इसके अलावा चरमपंथियों के लिये सैन्य सामानों की आपूर्ती बढ़ाने की योजना बना रह है
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मैरी हार्फ ने बताया कि हमारे पास इस बात का नया सबूत है कि रुसियों ने यूक्रेन के पृथकतावादी बलों को अधिक शक्तिशाली तथा कई तरह के रॉकेट लांचर मुहैया कराने का इरादा किया है.
उनके पास इसका भी सबूत है कि रुस अपनी सीमा के भीतर से यूक्रेन की सीमा में सैन्य मोर्चों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है. पेंटागन के प्रवक्ता कर्नल स्टीवन वारेन ने कहा रूसी बल यूक्रेनी मोर्चे पर कई दिनों से गोलाबारी कर रहे हैं.
इससे स्पष्ट है यूक्रेनी विवाद लंबा चलने वाला है. वैश्विक और यूक्रेन की राजनीति में आगे बहुत कुछ होना बाकी है. अमेरिका और रुस के संबंध से जुड़े एक सवाल के जवाब में मैरी हार्फ ने कहा कि ओबामा प्रशासन का हमेशा से कहना रहा है कि जहां संभव होगा वे मिलकर काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










