बगदाद:कैदी वैन पर उग्रवादी हमला, 60 की मौत

बगदाद : बगदाद से करीब 25 किमी दूर कैदियों को ले जा रही बस पर गुरुवार को चरमपंथियों ने हमला कर दिया. इसमें 60 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को एक सैन्य बेस से जेल ले जाया जा रहा था, तभी उनकी बस और उनको ले जा रहे सुरक्षाकर्मी आत्मघाती […]
बगदाद : बगदाद से करीब 25 किमी दूर कैदियों को ले जा रही बस पर गुरुवार को चरमपंथियों ने हमला कर दिया. इसमें 60 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को एक सैन्य बेस से जेल ले जाया जा रहा था, तभी उनकी बस और उनको ले जा रहे सुरक्षाकर्मी आत्मघाती बम धमाकों के शिकार हो गये.
इसके बाद बंदूकधारियों ने गोलीबारी भी की, जिसमें 60 लोग मारे गये, जबकि 50 लोग घायल हो गये. मरनेवालों में 51 कैदी और नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त ये हमला हुआ, उस वक्त कैदियों को बस से उतारा जा रहा था. हालांकि, अभी तक हमले के जिम्मेदारी किसी ने नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




