Iran War : ईरान ने अमेरिका को चेताया, कहा- 1.4 करोड़ लोग जान देने के लिए तैयार 

Updated:
विज्ञापन
Iran President Masoud Pezeshkian

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन (Photo: X)

Iran War : ईरान के राष्ट्रपति ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि देश के लोग युद्ध में अपनी जान देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनता की मजबूत भावना का प्रतीक बताया.

विज्ञापन

Iran War : अमेरिका की तय डेडलाइन नजदीक आने पर ईरान के राष्ट्रपति ने मंगलवार (7 अप्रैल) को कहा कि उनके सहित करीब 1.4 करोड़ ईरानी इस जंग में अपनी जान कुर्बान करने के लिए तैयार हैं.

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की उस सख्त चेतावनी से बाद बयान दिया, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर ईरान के पावर प्लांट और पुल उड़ाने की धमकी दी गई थी. यह आंकड़ा पहले सरकारी मीडिया द्वारा बताए गए स्वयंसेवकों की संख्या (Volunteer Numbers) से लगभग दोगुना है. युद्ध के दौरान सरकार लगातार मैसेज और मीडिया के जरिए लोगों से अपील कर रही है कि वे ऐसे स्वयंसेवी अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

पेजेश्कियन ने कहा कि ईरानी लोगों ने अभियान में अपनी जान देने के लिए तैयार रहने का इरादा जताया है. मैं भी ईरान के लिए अपनी जान देने के लिए पहले भी तैयार था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा.

स्वयंसेवी अभियान का मतलब क्या होता है जानें

स्वयंसेवी अभियान का मतलब ऐसा काम या मुहिम जिसमें लोग अपनी मर्जी से, बिना किसी दबाव या लालच के हिस्सा लेते हैं. यानी इसमें लोग खुद आगे आकर देश, समाज या किसी खास मकसद के लिए काम करते हैं.

यह भी पढ़ें : ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला हुआ तो तबाह हो जाएगा खाड़ी क्षेत्र, मंडराया रेडिएशन का खतरा

कई लोग सरकार से नाराज हैं ईरान में

करीब 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान में कई लोग सरकार से नाराज हैं. खासकर प्रदर्शनों पर की गई सख्ती को लेकर. ऐसे में माना जा रहा है कि 1.4 करोड़ लोगों वाला आंकड़ा शायद अमेरिका को डराने या संभावित हमले को रोकने के मकसद से सामने रखा गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola