एमएच-17 विमान दुर्घटना: जांच बाधित कर रहे विद्रोही

Published at :21 Jul 2014 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
एमएच-17 विमान दुर्घटना: जांच बाधित कर रहे विद्रोही

कीव/कुआलालंपुर : मॉस्को समर्थित विद्रोहियों ने मार गिराये गये मलयेशियाई विमान के मलबे से अब तक बरामद 198 शवों को रविवार को एक रेफ्रीजरेटिड ट्रेन में लादा. इस बीच, विद्रोहियों के नियंत्रणवाले यूक्रेन के इस क्षेत्र में दुर्घटनास्थल तक बिना रुकावट पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है. रिया नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने खबर […]

विज्ञापन

कीव/कुआलालंपुर : मॉस्को समर्थित विद्रोहियों ने मार गिराये गये मलयेशियाई विमान के मलबे से अब तक बरामद 198 शवों को रविवार को एक रेफ्रीजरेटिड ट्रेन में लादा. इस बीच, विद्रोहियों के नियंत्रणवाले यूक्रेन के इस क्षेत्र में दुर्घटनास्थल तक बिना रुकावट पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है.

रिया नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने खबर दी कि दुर्घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तोरेज कस्बे में एक स्टेशन पर शवों को ट्रेन के डिब्बों में लादा गया. ट्रेन विद्रोहियों के नियंत्रणवाले यूक्रेन के शहर दोनेस्क के लिए रवाना हुई. यूरोपीय सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीइ) के प्रवक्ता माइकल बोसिउरकीव ने कहा कि स्टेशन पर दुर्गंध असहनीय है.

इस मालगाड़ी की सुरक्षा के लिए तैनात अलगाववादियों ने अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के आने तक शवों को नहीं ले जाने का संकल्प लिया था. हालांकि, ट्रेन स्टेशन के लिए रवाना हुई. इसका पहला पडाव डोनेस्क क्षेत्र का इलोवास्क शहर होगा, जहां से यह ट्रेन क्षेत्र की राजधानी दोनेस्क जायेगी.
इससे पूर्व, यूक्रेन की आपातकालीन सेवा (एसइएस) ने रविवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन के 34 वर्ग किलोमीटर के दायरे में 380 कर्मचारी तलाशी अभियान में लगे हैं. एसइएस के हवाले से कहा गया है कि तलाशी अभियान में विद्रोहियों ने बाधा पहुंचायी. एसइएस टुकडि़यों को काम करने से रोका.अब तक साफ नहीं है कि एमएच-17 पर जान-बूझ कर हमला हुआ था या गलती से. बोइंग 777 एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रहा था और इससे आपात कॉल नहीं किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola