''रुसियों ने गिराया मलेशियाई विमान''

Published at :19 Jul 2014 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
''रुसियों ने गिराया मलेशियाई विमान''

कीव-कुआलालंपुर: यूक्रेन ने दावा किया कि उसके पास इस बात के ‘‘पुख्ता सबूत’’ हैं कि मलेशियाई विमान को मार गिराने वाली मिसाइल प्रणाली चलाने में रुस के लोगों का हाथ हैं. यूक्रेनने विमान हादसे के सबूत मिटाने में विद्रोहियों की मदद करने का भी मास्को पर आरोप लगाया है. रुस की ओर से अमेरिका पर […]

विज्ञापन

कीव-कुआलालंपुर: यूक्रेन ने दावा किया कि उसके पास इस बात के ‘‘पुख्ता सबूत’’ हैं कि मलेशियाई विमान को मार गिराने वाली मिसाइल प्रणाली चलाने में रुस के लोगों का हाथ हैं.

यूक्रेनने विमान हादसे के सबूत मिटाने में विद्रोहियों की मदद करने का भी मास्को पर आरोप लगाया है. रुस की ओर से अमेरिका पर और पश्चिमी देशों की तरफ से रुस की ओर उंगली उठाये जाने के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच मलेशियाई जांच विशेषज्ञों की एक टीम कीव पहुंच गई है और वह विमान जहां गिरा था ,वहां पहुंचने के प्रयास में हैं.

मलेशियाई जांच विशेषज्ञ इसकी तह तक जाना चाहते हैं कि आखिर जेटलाइनर के साथ क्या हुआ. माना जा रहा है कि मलेशिया के विमान एमएच-17 को मिसाइल दागकर मार गिराया गया जिससे उसमें सवार 298 यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर पूरी दुनिया में शोक और गुस्सा बढा है.

रुस के उप विदेश मंत्री सेरगेई रयाब्कोव ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन जांच के परिणाम की प्रतीक्षा किये बिना ही हादसे के लिये अलगाववादियों और रुस पर दोष मढ रहा है.

मलेशिया विमान को जिस समय लुहांस्क क्षेत्र में क्रेसनी लुच और डोनेत्स्क के पडोसी क्षेत्र शकतास्र्क के बीच मार गिराया गया उस समय यह बोइंग-777 एमस्टरडम से कुआलालंपुर की उडान पर था. माना जा रहा है कि एम17 उडान जमीन से आसमान में दागी गई मिसाइल के टकराने से विस्फोट के साथ टुकडे टुकडे होकर जमीन पर आ गिरी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola