गाजा में मृतकों की संख्या 330 से अधिक, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख करेंगे क्षेत्र का दौरा

Published at :19 Jul 2014 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
गाजा में मृतकों की संख्या 330 से अधिक, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख करेंगे क्षेत्र का दौरा

गाजा: इस्राइल ने हमास को निशाना बनाने का अपना रवैया आज और आक्रामक कर लिया. 12 दिनों से जारी बमबारी में मृतकों की संख्या 333 हो चुकी है, वहीं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अस्थिरता खत्म करने के लिए क्षेत्र में जाएंगे. हमास के खिलाफ लडाई में इस्राइली टैंकों और सैनिकों के निशाने पर गाजा का भीतरी […]

विज्ञापन

गाजा: इस्राइल ने हमास को निशाना बनाने का अपना रवैया आज और आक्रामक कर लिया. 12 दिनों से जारी बमबारी में मृतकों की संख्या 333 हो चुकी है, वहीं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अस्थिरता खत्म करने के लिए क्षेत्र में जाएंगे.

हमास के खिलाफ लडाई में इस्राइली टैंकों और सैनिकों के निशाने पर गाजा का भीतरी हिस्सा भी आ गया, जिससे हताहतों की संख्या बढी है और विस्थापित फलस्तीनियों की संख्या दोगुना होकर 40,000 हो गयी है. 2009 के बाद से इस भीषण खूनखराबे का कोई अंत होता हुआ नजर नहीं आ रहा.

इस्राइल और हमास के बीच सुलह के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून जल्द ही क्षेत्र में आ सकते हैं.संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक मामलों के प्रमुख जेफ्री फेल्टमन ने कहा, ‘‘बान के दौरे से इस्राइली और फलस्तीनियों को हिंसा खत्म करने और आगे बढने में मदद मिलेगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola