कृत्यानंद भारतीय सुराज दल के अध्यक्ष बने

गढ़वा. भारतीय सुराज दल के संस्थापक अध्यक्ष पीके सिद्धार्थ ने गढ़वा जिले के लिये कार्यकारिणी का गठन किया है. इसमें समाजसेवी कृत्यानंद श्रीवास्तव को गढ़वा जिला का अध्यक्ष बनाया है. वहीं वार्ड पार्षद अमरदीप बैठा, प्रकाश शंकर गुप्ता, भरत कुमार केसरी एवं श्यामनारायण पांडेय को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है. इस संबंध में जानकारी देते […]
गढ़वा. भारतीय सुराज दल के संस्थापक अध्यक्ष पीके सिद्धार्थ ने गढ़वा जिले के लिये कार्यकारिणी का गठन किया है. इसमें समाजसेवी कृत्यानंद श्रीवास्तव को गढ़वा जिला का अध्यक्ष बनाया है. वहीं वार्ड पार्षद अमरदीप बैठा, प्रकाश शंकर गुप्ता, भरत कुमार केसरी एवं श्यामनारायण पांडेय को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय सुराज दल के केंद्रीय महासचिव कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही गढ़वा कार्यकारिणी परिषद का विस्तार होगा. इसका कार्यालय मंगलम टेंट हाउस परिसर में खोला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










