बिजली चोरी में सात पर प्राथमिकी

Published at :18 Jul 2014 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी में सात पर प्राथमिकी

रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड मंे अवैध रूप से बिजली चोरी को लेकर विद्युत सहायक अभियंता सिद्धार्थ कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गयी छापामारी में सात लोगों पर अवैध बिजली जलाने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनमें खरटिया निवासी प्रेमप्रकाश यादव, घनश्याम प्रसाद यादव, शिवनाथ गोस्वामी, जितेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव एवं […]

विज्ञापन

रमना(गढ़वा). रमना प्रखंड मंे अवैध रूप से बिजली चोरी को लेकर विद्युत सहायक अभियंता सिद्धार्थ कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गयी छापामारी में सात लोगों पर अवैध बिजली जलाने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इनमें खरटिया निवासी प्रेमप्रकाश यादव, घनश्याम प्रसाद यादव, शिवनाथ गोस्वामी, जितेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव एवं कबिसा निवासी अनिल दूबे व सुनील राम के नाम शामिल है. छापेमारी में कनीय अभियंता उपेंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार, बसंत कुमार व रमना थाना के एसआइ दिनेश्वर सिंह शामिल थे. छापामारी के बाद सहायक अभियंता सिद्धार्थ कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने अपील किया कि उपभोक्ता 31 जुलाई तक आयोजित सूद माफी योजना का लाभ लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola