फोटो डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिये कई निर्देश

Published at :18 Jul 2014 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
फोटो   डीसी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिये कई निर्देश

फोटो फाइल 17आर-एफ- बैठक में शामिल डीसी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीसी कक्ष में डीसी अबू इमरान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूटने नहीं […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 17आर-एफ- बैठक में शामिल डीसी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को डीसी कक्ष में डीसी अबू इमरान की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एक भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूटने नहीं चाहिए. साथ ही मतदाता केंद्रों के भौतिक सत्यापन, मतदान केंद्रों में बिजली पानी, पहुंच पथ तथा सुरक्षा के इंतजामों की रिपोर्ट तैयार कर तत्काल जिला उप निर्वाचन कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया. साथ ही विधान सभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजामों पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने जिले में तीन या तीन वर्ष से अधिक पदस्थापित पदाधिकारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही वैसे पदाधिकारियों को भी चिह्नित कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया है जो अपने गृह क्षेत्र में पदस्थापित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola