ओके- फोटो---जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण कैंप शुरू

फोटो फाइल 17 पीटीआर-ए में प्रशिक्षण में शामिल जन प्रतिनिधि.पतरातू. प्रखंड स्थित वर्किंग हॉल में जन प्रतिनिधियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को शुरू हुआ. शिविर का आयोजन राज्य ग्रामीण विकास संस्थान रांची (सर्ड) द्वारा किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य जन प्रतिनिधियों को पंचायती राज के अधिकारों के संबंध में जागरूक करना […]
फोटो फाइल 17 पीटीआर-ए में प्रशिक्षण में शामिल जन प्रतिनिधि.पतरातू. प्रखंड स्थित वर्किंग हॉल में जन प्रतिनिधियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को शुरू हुआ. शिविर का आयोजन राज्य ग्रामीण विकास संस्थान रांची (सर्ड) द्वारा किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य जन प्रतिनिधियों को पंचायती राज के अधिकारों के संबंध में जागरूक करना है. शिविर में संस्थान की सहायक निदेशक शुभा कुमारी, तकनीकी निदेशक राजन कुमार राय, यूनिसेफ के बाबला कुमार, ट्रेनर विवेक चौहान, विष्णु राजगढि़या द्वारा जन प्रतिनिधियों को स्वच्छता, प्रदूषण, पेयजल समेत अन्य विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था के तहत निष्पादित किये जानेवाले कार्यों समेत जन प्रतिनिधियों के अधिकार के तहत होने वाले कार्यों, उसका निष्पादन कराने व सरकारी तंत्र को कैसे सहयोग दिया जाय इसकी जानकारी दी गयी. मौके पर प्रमुख फोचवा देवी, उप प्रमुख अनिल सिंह, मुखिया दिलीप सिंह, गुलनार तबसुम, नगीना देवी, सुनीता देवी, रमिता मिश्रा, विजय कुमार ओझा, पंसस गिरजेश कुमार, कौलेश्वर महतो, सुलेंद्र महतो, राधिका देवी, शशि दुसाध, प्रमोद पासवान, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










