फोटो---ठेका मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

फोटो फाइल 17 पीटीआर में बैठक में शामिल लोगपतरातू. आजसू पार्टी के मजदूर यूनियन अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक ठेका मजदूरों के साथ हुई. अध्यक्षता विगन महली व संचालन राजकुमार महतो ने किया. मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य कमलेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो उपस्थित थे. […]
फोटो फाइल 17 पीटीआर में बैठक में शामिल लोगपतरातू. आजसू पार्टी के मजदूर यूनियन अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक ठेका मजदूरों के साथ हुई. अध्यक्षता विगन महली व संचालन राजकुमार महतो ने किया. मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य कमलेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो उपस्थित थे. बैठक में ठेका मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही कहा गया कि पीटीपीएस प्रबंधन द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. मजदूरों को योग्यता के अनुसार भुगतान नहीं किया जाता. बैठक में माध्यम से मजदूरों को बैंक खाते से पेमेंट करने, सभी मजदूरों का इएसआइसी हेल्थ कार्ड बनाने, मेडिकल भत्ता का भुगतान करने, मजदूरों के इपीएफ की कटौती, सभी मजदूरों को पे स्लिप देने आदि मांगे की गयी. मौके पर मो हबीब, जालेश्वर महतो, चरका महतो, प्रकाश महतो, राजेश महतो, बालेश्वर महतो, ननकू साव, हरि मुंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










