कई मजदूर क्वार्टरों में बिजली गुल

Published at :18 Jul 2014 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
कई मजदूर क्वार्टरों में बिजली गुल

गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी में बिजली की व्यवस्था चरमरा गयी है. मजदूरों के क्वार्टरों में बिजली सुचारु पूर्वक नहीं मिल रही है. इससे मजदूर हलकान है. कई क्वार्टरों में मजदूरों को घंटों बाद गुरुवार को बिजली मिली है, तो कई क्वार्टरों में बिजली गुल पड़ी है. बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार तक इसे दुरुस्त […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी में बिजली की व्यवस्था चरमरा गयी है. मजदूरों के क्वार्टरों में बिजली सुचारु पूर्वक नहीं मिल रही है. इससे मजदूर हलकान है. कई क्वार्टरों में मजदूरों को घंटों बाद गुरुवार को बिजली मिली है, तो कई क्वार्टरों में बिजली गुल पड़ी है. बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार तक इसे दुरुस्त कर लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार गिद्दी में 24 घंटे के अंदर दो ट्रांसफारमर जल गये है. रामजी पोल स्थित ट्रांसफरमर बुधवार शाम को अचानक जल गया था. इससे कई मजदूर क्वार्टरों में बिजली रात भर गुल रही. इसे गुरुवार दिन के तीन बजे दुरुस्त किया गया. इसे दुरुस्त करने के बाद गिद्दी बरगाछ स्थित एक ट्रांसफरमर भी जल गया. इससे कई मजदूर क्वार्टरों में बिजली गुल हो गयी है. बरसात के इस मौसम में बिजली नहीं रहने से मजदूरों के लिए परेशानी खड़ी हो गयी है. बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि इसे दुरुस्त करने के लिए पहल की जा रही है. गिद्दी कोलियरी प्रबंधन गिद्दी मजदूर क्वार्टरों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हर माह लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन गिद्दी में इसकी व्यवस्था में कभी सुधार नहीं आ रहा है. कई मजदूर लो वोल्टेज से परेशान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola