भाजयुमो ने ज्ञापन सौंपा

रामगढ़. भाजयुमो की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में लिखा गया है कि रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के गोला प्रखंड, दुलमी प्रखंड, चितरपुर प्रखंड, दुलमी प्रखंड तथा रामगढ़ नगर के कई क्षेत्रों में ट्रांसफारमर जलने की सूचना देने के […]
रामगढ़. भाजयुमो की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में लिखा गया है कि रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के गोला प्रखंड, दुलमी प्रखंड, चितरपुर प्रखंड, दुलमी प्रखंड तथा रामगढ़ नगर के कई क्षेत्रों में ट्रांसफारमर जलने की सूचना देने के बाद भी विभाग द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है. ज्ञापन के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर जले हुये ट्रांसफारमर तथा जले हुए तार को दुरुस्त करते हुये रामगढ़ शहर के कुछ भागों को ग्रामीण फीडर से हटाते हुए शहरी फीडर से जोड़ने की मांग की गयी है. लिखा गया है कि अगर उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भाजयुमो रामगढ़ नगर अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य होगी. ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा के नेता रणंजय कुमार, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटुस, इंद्रदेव साव, रमेश प्रसाद वर्मा, राजीव रंजन प्रसाद, अमर भारती, सन्नी राम, विक्की राम, नवरंजन, इंद्रजीत, गौतम सोनी, सोनू बंगाली, भीम महतो, उमेश, श्रवण महतो, बिहारी महतो, पारस महतो, तीर्थ दांगी, रोहित महतो, जगेशवर कुमार, खिरोधर महतो, फेकू महतो, मंजू महतो, राम नरेश, ललकू कुमार, ललन पांडेय, मुकेश महतो, सुजीत सिंह समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










