लोजपा का रांची में धरना 21 को

Published at :18 Jul 2014 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा का रांची में धरना 21 को

नयानगर (बरकाकाना). लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले 21 जुलाई को रांची बिरसा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए लोजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष रंजीत राम ने बताया कि पूरे झारखंड प्रदेश में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति है. भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है. वहीं प्रदेश में वर्षा […]

विज्ञापन

नयानगर (बरकाकाना). लोक जनशक्ति पार्टी के बैनर तले 21 जुलाई को रांची बिरसा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए लोजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष रंजीत राम ने बताया कि पूरे झारखंड प्रदेश में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति है. भ्रष्टाचार, महंगाई चरम पर है. वहीं प्रदेश में वर्षा पर्याप्त नहीं होने के कारण किसानों की समस्या कई वर्षों से यथावत बनी हुई है. पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर धरना देने का निर्णय लिया है. धरना में प्रदेश अध्यक्ष बबन गुप्ता के साथ सभी मोरचा, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले में तैयारियां शुरू कर दी गयी है. तैयारी में जफरूद्दीन खान, महावीर नायक, बृज किशोर पासवान, अनवर खान, राजू सिंदेरिया, संदीप कुशवाहा, रतन लाल अग्रवाल, रामशरण गिरी, रंजन राम, सुनील वर्मा, वीजेंद्र मुंडा, कृष्णा बेदिया, बैजनाथ नायक, बिजू शर्मा, सुमंत नायक आदि सक्रिय हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola