चितरपुर में पेयजलापूर्ति ठप

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड के लगभग एक दर्जन गांव, मुहल्लों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था ठप है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि भैरवी नदी स्थित मोटर पंप खराब होने के कारण चितरपुर पानी टंकी में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. जिससे यह व्यवस्था बाधित है. जिससे […]
चितरपुर. चितरपुर प्रखंड के लगभग एक दर्जन गांव, मुहल्लों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था ठप है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि भैरवी नदी स्थित मोटर पंप खराब होने के कारण चितरपुर पानी टंकी में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. जिससे यह व्यवस्था बाधित है. जिससे लोग जहां-तहां से पानी लाने को विवश हो रहे है. ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन मशीनों में खराबी होने के कारण महीना में मात्र 10-12 दिन पेयजलापूर्ति की जाती है. जबकि हजारों उपभोक्ता पानी का बिल प्रति माह 62 रुपया देते है. इसको लेकर लोगों में काफी रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










