बलात्कार की धमकी देने पर भारतीय को 18 महीने की कैद

न्यूयार्क : अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को एक महिला को ईमेल द्वारा बलात्कार की धमकी देने के लिए डेढ साल की कैद की सजा सुनायी गयी है. अमेरिकी एटॉर्नी डेविड हिकटन ने कहा कि संघीय अदालत ने कार्तिकेयन नटराजन (27) को संघीय कानून के उल्लंघन के लिए 18 महीने की जेल की सजा सुनायी. […]
न्यूयार्क : अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को एक महिला को ईमेल द्वारा बलात्कार की धमकी देने के लिए डेढ साल की कैद की सजा सुनायी गयी है. अमेरिकी एटॉर्नी डेविड हिकटन ने कहा कि संघीय अदालत ने कार्तिकेयन नटराजन (27) को संघीय कानून के उल्लंघन के लिए 18 महीने की जेल की सजा सुनायी.
अदालत में पेश सबूतों के अनुसार, कैलिफोर्निया निवासी नटराजन ने पिछले साल अप्रैल में महिला को एक ईमेल भेजा था जिसमें उसने महिला को बलात्कार की धमकी दी थी. अमेरिकी जिला न्यायाधीश नोरा बैरी फिशर ने नटराजन को सजा सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




