इटली ने मरीन के मुद्दे पर भारत की नई सरकार के साथ समझौते की उम्मीद जताई

Updated at : 10 Jun 2014 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
इटली ने मरीन के मुद्दे पर भारत की नई सरकार के साथ समझौते की उम्मीद जताई

रोम: इटली ने आज भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन के मामले के अधिकार क्षेत्र पर भारत के दावे को खारिज कर दिया कि और आगाह किया कि अगर भारत की नई सरकार के साथ समझौता नहीं हुआ तो इस मामले में वह अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का प्रयास करेगी. इतालवी रक्षा मंत्री रॉबर्ता […]

विज्ञापन

रोम: इटली ने आज भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन के मामले के अधिकार क्षेत्र पर भारत के दावे को खारिज कर दिया कि और आगाह किया कि अगर भारत की नई सरकार के साथ समझौता नहीं हुआ तो इस मामले में वह अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का प्रयास करेगी.

इतालवी रक्षा मंत्री रॉबर्ता पिनोती ने कहा, ‘‘हमारी सरकार भारतीय अधिकार क्षेत्र के दावे को खारिज करती है.’’ समाचार एजेंसी अनसा के अनुसार पिनोती ने कहा, ‘‘इतालवी मरीन समुद्री लूट विरोधी मिशन पर थे और ऐसे में उन्हें सरकारी अधिकारी होने की छूट मिलती है तथा यह मामले के अंतरराष्ट्रीय दायरे को प्रमाणित करता है.’’

इतालवी मरीन मासिमिलियानो लातोरे और सलवातोरे गिरोने पर केरल के तट के निकट 15 फरवरी, 2012 को दो भारतीय मछुआरों की हत्या करने का आरोप है. इटली की सरकार ने कहा कि उसे उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत की नई सरकार बातचीत के लिए तैयार होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola