नीलाम नहीं होंगे जैकलिन के खत

वॉशिंगटन:अमेरिका के शेपर्ड आयरिश ऑक्शन हाउस ने अपनी वेबसाइट पर एलान किया कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला जैकलिन केनेडी द्वारा आयरलैंड के एक कैथलिक पादरी को लिखे गये खतों की नीलामी नहीं की जायेगी. अमेरिका की सबसे प्रशंसित प्रथम महिलाओं में से एक रहीं जैकलिन ने काफी भावपूर्ण होकर पादरी को ये खत लिखे […]
वॉशिंगटन:अमेरिका के शेपर्ड आयरिश ऑक्शन हाउस ने अपनी वेबसाइट पर एलान किया कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला जैकलिन केनेडी द्वारा आयरलैंड के एक कैथलिक पादरी को लिखे गये खतों की नीलामी नहीं की जायेगी. अमेरिका की सबसे प्रशंसित प्रथम महिलाओं में से एक रहीं जैकलिन ने काफी भावपूर्ण होकर पादरी को ये खत लिखे थे.
जैकलिन के इन खतों के जरिये उनकी व्यक्तिगत सोच की एक दुर्लभ झलक मिलती है. रेवरेंड जोसेफ लियोनार्ड को लिखे गये खतों में जैकलिन ने प्रेम के बारे में अपनी अनुभूतियों, अपने पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की इश्कमिजाजी और नवंबर 1963 में जॉन एफ केनेडी की हत्या के बाद आस्था के साथ अपने संघर्ष के बारे में लिखा है. जैकलिन की मृत्यु 1994 में हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










