20 दांत उखाड़ने की कोशिश में गयी महिला की जान

Published at :26 May 2014 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
20 दांत उखाड़ने की कोशिश में गयी महिला की जान

न्यूयॉर्क:अमेरिका में भारतीय मूल की एक डेंटिस्ट ने एक सिटिंग में 64 वर्षीय महिला के 20 दांत निकालने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान महिला बेहोश हो गयी और बाद में उसकी जान चली गयी. इस घटना के बाद डेंटिस्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार डेंस्टिस्ट रश्मि पटेल जुडिथ गेन […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क:अमेरिका में भारतीय मूल की एक डेंटिस्ट ने एक सिटिंग में 64 वर्षीय महिला के 20 दांत निकालने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान महिला बेहोश हो गयी और बाद में उसकी जान चली गयी. इस घटना के बाद डेंटिस्ट का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार डेंस्टिस्ट रश्मि पटेल जुडिथ गेन नाम की महिला उपचार कर रही थी उसी दौरान मरीज अचेत हो गयी. इस दौरान महिला के दांत निकालकर उनकी जगह नकली दांत लगाये जाने थे. डॉ पटेल महिला के 20 दांत निकालकर नकली दांत लगाने की कोशिश में थीं. लेकिन दांत निकालने के दौरान महिला बेहोश हो गयी जिसके बाद उसकी मौत हो गयी. इस मामले में भारतीय डेंटिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola