दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या

Published at :25 May 2014 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या

कराची : पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में आज तडके एक नाके पर संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलियां बरसाकर कम से कम आठ आदिवासी पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ. हमला क्वेटा के 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित खुज्दार जिले के वाघ इलाके के नजदीक क्वेटा-कराची राजमार्ग पर हुआ. […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में आज तडके एक नाके पर संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलियां बरसाकर कम से कम आठ आदिवासी पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ. हमला क्वेटा के 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित खुज्दार जिले के वाघ इलाके के नजदीक क्वेटा-कराची राजमार्ग पर हुआ.

बलूचिस्तान के गृह और आदिवासी मामलों के सचिव अकबर हुसैन दुर्रानी ने बताया, ‘‘मोटर साइकिल पर सवार सशस्त्र बंदूकधारियों ने आज तडके जोहर नाके पर हमला किया और आठ लोगों की हत्या कर दी. एक व्यक्ति घायल हुआ.’’ दुर्रानी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. उनका कहना था कि हमलावर उग्रवादी अथवा बागी हो सकते हैं. अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola