ममता बनर्जी का दावा- दिमाग को स्कैन कर लेता है पेगासस, फोन पर लगाया प्लास्टर

Updated at : 21 Jul 2021 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी का दावा- दिमाग को स्कैन कर लेता है पेगासस, फोन पर लगाया प्लास्टर

ममता बनर्जी ने कहा कि पेगासस आपके ब्रेन (दिमाग) को भी स्कैन कर लेता है. तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि इन सबसे बचने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल फोन में प्लास्टर लगा दिये हैं.

विज्ञापन

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने युवा कांग्रेस (Youth Congress) के 13 कार्यकर्ताओं की याद में आयोजित शहीद दिवस (Shahid Diwas 21 July) समारोह में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उनके फोन टैप करवा रही है. वह किसी को फोन नहीं कर पा रही हैं.

तृणमूल (TMC) सुप्रीमो ने कहा कि मैं कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से बात नहीं कर सकती, मैं एनसीपी चीफ शरद पवार से बात नहीं कर सकती. मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री से बात नहीं कर सकती. आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र या किसी और राज्य के मुख्यमंत्री से मैं बात नहीं कर सकती, क्योंकि मेरे फोन को टैप (Mamata Banerjee Phone Tapping) किया जा रहा है.

ममता ने कहा कि सरकार ने आपके घरों में जासूस (Spy) बिठा रखा है. आप क्या करते हैं, क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, सब पर सरकार की नजर है. उन्होंने कहा कि आप बच नहीं सकते. कहा कि लोकतांत्रिक देश में लोगों की जासूसी हो रही है.

Also Read: ममता बनर्जी ने कहा- जब तक भाजपा साफ नहीं होगी, तब तक पूरे देश में ‘खेला होबे’

ममता बनर्जी (TMC Chief Mamata Banerjee) ने कहा कि आप क्या कर रहे हैं, ये तो सरकार को पता चल ही रहा है. यह आपके ब्रेन (दिमाग) को भी स्कैन कर रहा है. तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि इन सबसे बचने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल फोन में प्लास्टर लगा दिये हैं. अब देश की भाजपा (BJP) सरकार को भी प्लास्टर लगाना होगा. अगर ऐसा नहीं किया, तो देश बर्बाद हो जायेगा.

अपना स्वार्थ भूलकर एकजुट हो विपक्ष – ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कोरोना वायरस (Coronavirus) से भी खतरनाक वायरस करार दिया. कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा. इसके लिए अभी से एक फ्रंट बनाना होगा. एक एजेंडा बनाकर काम करना होगा. हमें अपना स्वार्थ भूलकर देश को बचाने के लिए, संघीय ढांचे को बचाने के लिए एक होकर लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों के निजी जीवन में दखल दे रही है.

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने भाजपा को हराकर दिखा दिया है. बांग्ला, अंग्रेजी और हिंदी मिश्रित अपने भाषण में ममता बनर्जी ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला. ममता ने कहा- आपने क्या सोचा था. आपके पास बहुत पैसे हैं, आपके पास बहुत ताकत है, तो पैसे और ताकत से आप बंगाल पर कब्जा कर लेंगे.

Also Read: shahid diwas 21 July: ममता बोलीं- पेगासस से लोगों को परेशान किया गया, हमने गंगा में तैरती लाशें देखीं

ममता ने कहा कि ऐसा नहीं है. आपकी तमाम कोशिशों के बावजूद बंगाल की जनता आपके झांसे में नहीं आयी. यहां की जनता ने आपके असली चेहरे को पहचान लिया और इसलिए तृणमूल को फिर से सत्ता में बैठाया.

ममता बनर्जी ने कहा कि पंजाब (Punjab) की जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया. बंगाल (West Bengal) में उसे मुंह की खानी पड़ी. महाराष्ट्र (Maharashtra) ने भी भाजपा को सत्ता से दूर रखा. इसी तरह देश के लिए खतरनाक बन चुकी इस पार्टी के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होना होगा. एक फ्रंट बनाकर इस खतरनाक वायरस से लड़ना होगा.

पेट्रोलियम के मुद्दे पर मोदी सरकार पर बरसीं ममता

ममता बनर्जी ने पेट्रोलियम (Petrol Prices) की बढ़ती कीमतों पर भी नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सरकार पर हमला बोला. कहा कि दो महीने में 47 बार पेट्रोल के दाम बढ़ चुके हैं. सरकार ने पेट्रोल से 3.47 लाख करोड़ रुपये कमाये. लेकिन, कोरोना से पीड़ित लोगों को दवा नहीं मिल रही. उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रहा.

https://www.youtube.com/watch?v=9_L4Uo4lI1o

ममता ने कहा कि यूपी में कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार नहीं किये गये. उनके शवों को गंगा में बहा दिया गया. बिहार और बंगाल की सरकार ने उनका अंतिम संस्कार किया. ये सरकार कर कुछ नहीं रही है, सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर रही है.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola