Live Updates

बंगाल चुनाव 2021 : दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, एक अप्रैल को 4 जिले की 30 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग, नंदीग्राम में महासंग्राम

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 live: नंदीग्राम में रोड शो के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से भारी मार्जिन से चुनाव हारेगी. वहीं ममता बनर्जी ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली वालों को बंगाल के लोग सबक सिखाकर मानेंगे. वहीं आज अमित शाह (Amit shah) के रोड शो के रास्ते से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का काफिला गुजरा, जहां बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कार के पास जाकर जय श्री राम के नारे लगाए. इधर, दक्षिण 24 परगना की एक रैली में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह लड़ाई बाहरियों को खदेड़ने की है. बताते चलें कि आज दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर चुनाव-प्रचार खत्म हो जाएगा. इन सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान है. Bengal Assembly Election 2021 से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

विज्ञापन

दूसरे चरण के चुनाव में किन सीटों पर वोटिंग?

पूर्व मेदिनीपुर: 9 सीट

तमलुक, पांशकुड़ा पूर्व, पांशकुड़ा पश्चिम, मोयना, नंदकुमार, महिषादल, हल्दिया, नंदीग्राम, चांदीपुर

पश्चिम मेदिनीपुर : 9 सीट

खड़गपुर सदर, नारायणगढ़, सबंग, पिंगला, देबरा, दासपुर, घाटाल, चंद्रकोणा, केशपुर

बांकुड़ा: 8 सीट

तालडांगरा, बांकुड़ा, बरजोरा, ओंदा, विष्णुपुर, कतुलपुर, इंडास, सोनामुखी

दक्षिण 24 परगना: 4 सीट

गोसाबा, पाथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर

दूसरे चरण के मतदान की जरूरी जानकारियां

मतदान की तारीख: एक अप्रैल

विधानसभा सीट: 30

दूसरे चरण में कुल मतदान केंद्र: 10,620

सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की कंपनियां: 697

मतदान का समय: सुबह 7 से शाम 6.30 बजे तक

उम्मीदवारों की संख्या : 171

मतदाताओं की संख्या : 75,94,549

बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेंद्र प्रधान ने रोड शो से नंदीग्राम की जनता से समर्थन मांगा. दूसरी तरफ टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी नंदीग्राम में कई चुनावी रैलियां की.

राष्ट्रगान के लिए खड़ी हुईं ममता बनर्जी 

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी नंदीग्राम में राष्ट्रगान गाने के लिए खड़ी हुई. उनके पास खड़े नेताओं ने उन्हें खड़ा किया.

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगे जय श्री राम के नारे

नंदीग्राम में बीजेपी समर्थकों ने सीएम ममता बनर्जी के सामने जय श्री राम का नारा लगाया. बता दे कि ममता बनर्जी मारपीट में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ता के घर गयी है. टीएमसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप बीजेपी पर लगा है.

नंदीग्राम में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर पहुंची मुख्यमंत्री

दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर पहुंची है. उन्होंने कहा कि यह बलरामपुर गांव नंदीग्राम है, भाजपा कार्यकर्ता यहां (टीएमसी कार्यकर्ता) की पिटाई कर रहे हैं, वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करूंगी कि उन्हें कानून और व्यवस्था उनके हाथों में दी जाए: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम में एक टीएमसी कार्यकर्ता के घर जा रही हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola