ePaper

Weather Today: मौसम विभाग ने जारी किए 4 अलर्ट, झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा

Updated at : 01 Sep 2024 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather today

Jharkhand Weather Today

Weather Today: मौसम विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों के लिए 4 अलर्ट जारी किए हैं. कहा है कि इन जिलों में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होगी.

विज्ञापन

Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को दिन में एक के बाद एक 4 अलर्ट जारी किये. तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड के कम से कम 4 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी.

रांची में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सबसे पहले राजधानी रांची के लिए अलर्ट जारी किया. दोपहर 1:36 बजे येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि रांची शहर में अगले 2 घंटे में गरज के साथ वज्रपात होगी. वर्षा होने की भी प्रबल संभावना है. मीडिया को इसकी जानकारी 1:47 बजे दी गई.

2:04 बजे लोहरदगा के लिए जारी हुई ये मौसम चेतावनी

इसके बाद दूसरा अलर्ट 2:04 बजे जारी हुआ. इसमें कहा गया कि रांची से सटे लोहरदगा जिले में अगले 2 से 3 घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

बोकारो और रामगढ़ में भी वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

तीसरा अलर्ट 2:36 बजे आया. मौसम केंद्र ने इसमें कहा कि बोकारो और रामगढ़ जिले में अगले दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

पूर्वी सिंहभूम में जल्द बदलेगा मौसम

चौथा अलर्ट मौसम केंद्र ने 2:46 बजे जारी किया. इस तात्कालिक मौसम चेतावनी में बताया गया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ हिस्से में 2 से 3 घंटे में वर्षा होगी. मौसम केंद्र ने यह भी कहा है कि मेघ गरजेंगे और वज्रपात के बीच वर्षा भी होने की संभावना है.

मौसम केंद्र ने दी सावधान और सतर्क रहने की सलाह

मौसम केंद्र की ओर से आम लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि खराब मौसम में घर से बाहर न निकलें. पक्के मकान के नीचे शरण ले लें. पेड़ और बिजली के पोल से बिल्कुल दूर रहें.

झारखंड में कमजोर रहा मानसून

मौसम केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यााद 12.5 मिलीमीटर वर्षा गिरिडीह जिले के डुमरी में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.7 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेंटीग्रेड रांची में दर्ज किया गया.

Also Read

Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने रांची सहित इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कोल्हान समेत इन इलाकों में होगी गरज के साथ भारी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola