हार्ट पेशेंट रहें इससे दूर, बढ़ा देता है हार्ट अटैक का खतरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
यूनाइटेड स्टेट फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने इन्फेक्शन के दौरान आमतौर पर खायी जानेवाली एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूनाइटेड स्टेट फूड एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, अगर आप ऐसी दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो इसका असर सालों बाद भी दिख सकता है. रिसर्च के मुताबिक, फेफड़े, कान, स्किन, नाक में […]
विज्ञापन
यूनाइटेड स्टेट फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने इन्फेक्शन के दौरान आमतौर पर खायी जानेवाली एंटीबायोटिक दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूनाइटेड स्टेट फूड एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, अगर आप ऐसी दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो इसका असर सालों बाद भी दिख सकता है. रिसर्च के मुताबिक, फेफड़े, कान, स्किन, नाक में होनेवाले इन्फेक्शन को रोकने के लिए इस्तेमाल होनेवाला एंटीबायोटिक क्लैरिथ्रोमाइसिन के बहुत गंभीर परिणाम होते हैं.
रिसर्च के दौरान पाया गया कि अगर कोई मरीज लगातार दो हफ्ते तक क्लैरिथ्रोमाइसिन का इस्तेमाल करता है, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सालों से हार्ट के मरीजों पर किये गये रिसर्च के आधार पर वे नतीजे पर पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










