RCB की लगातार दूसरी खिताब का जश्न, डांस फ्लोर पर जमकर थिरके कोहली और अनुष्का

Published by : Ritu Raj Updated At : 01 Jun 2026 11:32 AM

विज्ञापन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

Virat-Anushka dance video: RCB के लगातार दूसरा IPL खिताब जीतने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जबरदस्त जश्न के मूड में नजर आए. दोनों ने डांस फ्लोर पर उतरकर ऐसा धमाकेदार डांस किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

विज्ञापन

Virat-Anushka dance video: आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर RCB ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो इस समय की सबसे बेस्ट टीम है. खिताबी जीत के बाद टीम ने होटल में जोरदार जश्न मनाया. इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डांस फ्लोर पर एक साथ थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरसीबी की इस धमाकेदार जीत की खुशी दोनों के चेहरों और उनके शानदार डांस मूव्स में साफ नजर आ रही थी.

अनुष्का शर्मा बनीं कैमरामैन

RCB द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा होटल के डांस फ्लोर पर आग लगाते दिख रहे हैं. विराट ने सिर्फ अनुष्का संग ही नहीं, बल्कि टीम के मेंटॉर दिनेश कार्तिक के साथ भी जबरदस्त डांस किया. खास बात यह रही कि इस दौरान अनुष्का खुद फोन थामे सबके वीडियो रिकॉर्ड करती और इस पल को एन्जॉय करती नजर आईं. ‘विरूष्का’ और ‘DK’ का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रन चेज के ‘असली किंग’ 

आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि ‘किंग कोहली’ का ही हाथ है. फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब विराट मैदान पर उतरे, तो फिर टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. उन्होंने महज 42 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रनों की तूफानी पारी खेली. सिर्फ फाइनल ही नहीं, पूरे आईपीएल 2026 में विराट कोहली RCB के सबसे बड़े मैच विनर रहे. उन्होंने इस सीजन खेले 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़ते हुए कुल 675 रन बनाए और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए.

RCB की जीत के ‘साइलेंट हीरो’ रहे पंड्या

आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में जहां विराट कोहली की रन-मशीन चली, वहीं ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने भी अपने ऑलराउंड खेल से बड़ी भूमिका निभाई. आईपीएल 2026 में क्रुणाल पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए संकटमोचक का काम किया. उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में न सिर्फ बल्ले से उपयोगी 226 रन बनाए, बल्कि गेंद से भी कमाल करते हुए 14 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. इस खिताबी जीत के साथ ही क्रुणाल ने RCB के साथ अपनी दूसरी और अपने ओवरऑल करियर की 5वीं आईपीएल ट्रॉफी उठा ली है.

यह भी पढ़े- रवि शास्त्री के ‘दूध वाले सवाल’ पर वैभव का मजेदार जवाब, सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola