IPL में जीती 25 लाख की कार, फिर भी खुद नहीं चला पाएंगे वैभव सूर्यवंशी; सामने आई बड़ी वजह

Updated:
विज्ञापन
कार के साथ वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी टाटा कर्व कार के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

IPL 2026 में 237.30 की स्ट्राइक रेट से तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ‘सुपर स्ट्राइकर’ के रूप में 25 लाख की ‘टाटा सिएरा’ कार मिली है. लेकिन भारत के एक कानूनी नियम की वजह से वह इस कार को खुद ड्राइव नहीं कर पाएंगे. जानिए क्या है पूरी वजह…

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं. इस सीजन में वैभव ने 237.30 की हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से 776 रन कूट डाले हैं. उनकी इसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए उन्हें आईपीएल 2026 का ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ चुना गया, जिसके इनाम के तौर पर उन्हें करीब 25 लाख रुपये की शानदार टाटा सिएरा (Tata Sierra) कार दी गई.

चाहकर भी नहीं चला पाएंगे कार

इनाम में इतनी चमचमाती कार मिलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी खुद इसे नहीं चला पाएंगे. दरअसल, इसके पीछे एक बड़ी और दिलचस्प वजह है. वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी महज 15 साल है. वहीं, भारत के नियमों के मुताबिक कानूनी रूप से गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है, जो 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही बनता है.

3 साल और करना होगा इंतजार

भारत में 18 साल से कम उम्र में मोटर कार या बाइक चलाना कानूनी रूप से अपराध है. यही वजह है कि आईपीएल में बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव, चाहकर भी अपनी इस नई चमचमाती कार को खुद ड्राइव नहीं कर पाएंगे और उन्हें ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए अभी 3 साल का लंबा इंतजार करना होगा.

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मुकाबले में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा. इस सीजन में वैभव ने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा. इस पूरे सीजन में वैभव ने 63 चौके और 72 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी से लेकर रबाडा तक इस लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola