IPL 2026 में किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी से लेकर रबाडा तक इस लिस्ट में शामिल

वैभव सूर्यवंशी और कगिसो रबाडा (फोटो-सोशल मीडिया)
सीजन के समापन के साथ ही अलग-अलग व्यक्तिगत पुरस्कारों की भी घोषणा की गई. ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप और इमर्जिंग प्लेयर तक, कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड अपने नाम किए. आइए जानते हैं IPL 2026 के सभी प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं की पूरी सूची…
IPL 2026 Awards List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ आरसीबी लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी टीम बन गई.
फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए और आरसीबी के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरे सीजन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. आरसीबी ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबाव के बीच बेहतरीन खेल दिखाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड किया अपने नाम
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में सबसे ज्यादा अपने अवॉर्ड अपने नाम किया. वैभव सूर्यवंशी ने सुपर सिक्सर, सिएरा सुपर स्ट्राइकर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, ऑरेंज कैप, मोस्ट वल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला.
सीजन के समापन के साथ ही अलग-अलग व्यक्तिगत पुरस्कारों की भी घोषणा की गई. ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप और इमर्जिंग प्लेयर तक, कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड अपने नाम किए. आइए जानते हैं IPL 2026 के सभी प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं की पूरी सूची…
आईपीएल 2026 की अवॉर्ड लिस्ट
| अवॉर्ड | विजेता | प्राइज मनी |
| विजेता टीम | RCB | 20 करोड़, ट्रॉफी |
| उप-विजेता टीम | गुजरात टाइटंस | 13 करोड़, शील्ड |
| तीसरा स्थान | राजस्थान रॉयल्स | 7 करोड़ |
| चौथा स्थान | सनराइजर्स हैदराबाद | 6.5 करोड़ |
| ऑरेंज कैप | वैभव सूर्यवंशी | 10 लाख, ट्रॉफी |
| पर्पल कैप | कगिसो रबाडा | 10 लाख, ट्रॉफी |
| मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीरीज | वैभव सूर्यवंशी | 15 लाख, ट्रॉफी |
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | वैभव सूर्यवंशी | 10 लाख, ट्रॉफी |
| सबसे ज्यादा चौके | साई सुदर्शन (75) | 10 लाख, ट्रॉफी |
| सबसे ज्यादा छक्के | वैभव सूर्यवंशी (72) | 10 लाख, ट्रॉफी |
| ग्रीन डॉट बॉल | मोहम्मद सिराज (172) | 10 लाख, ट्रॉफी |
| कैच ऑफ द सीजन | मनीष पांडे | 10 लाख, ट्रॉफी |
| फेयर प्ले अवॉर्ड | पंजाब किंग्स | ट्रॉफी |
| पिच और ग्राउंड अवॉर्ड | धर्मशाला | 25 लाख |
| पिच और ग्राउंड अवॉर्ड | ईडन गार्डन्स (कोलकाता) | 50 लाख, ट्रॉफी |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | वैभव सूर्यवंशी | टाटा सिएरा |
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के रन मशीन बने वैभव सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप जीतने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










